फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपू ट्रैवलर और टिप्पर में टक्कर, 9 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। मोगला से कालाकोट आ रहे टेंपू ट्रैवलर और टिप्पर में टक्कर में टेंपो में सवार नौ लोग घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों से लदा टंपो ट्रैवलर मोगला से कालाकोट आ रहा था। बधोक के पास सामने से आ रहे टिप्पर से टक्कर हो गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कालाकोट के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान मो. शफी, राजकुमार, मुंशी मोहम्मद, शौकत अली, गुलजार अख्तर, जमीला बेगम, नवीद अहमद, बाबू हुसैन और रंजीत सिंह के रूप में हुई है। सभी कालाकोट और आसपास के रहने वाले हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों वाहनों को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद टिप्पर चालक भाग निकला। हादसा वीरवार को करीब छह बजे हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें