फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यानगढ़ में मिनी ट्रक पलटने से नौ मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। ध्यानगढ़ क्षेत्र में डैम टाप से सलाल पावर हाउस की तरफ जा रहा एक मिनी ट्रक के सड़क से नीचे पलट गया। इस हादसे में नौ मजदूर घायल हो गए, जिन्हें जनरल जोरावर सिंह अस्पताल ज्योतिपुरम लाया गया। जहां पांच के गंभीर घायल होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल लाए गए घायलों की पहचान सोन सिंह पुत्र मोती राम निवासी थंपाल, सुरेंद्र सिंह पुत्र रछपाल सिंह निवासी थंपाल, प्रेम सिंह पुत्र पंजाब सिंह निवासी बिड्डा, सोमराज पुत्र बहादुर सिंह निवासी सलाल खड्ड और सन्नी सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी बलदानू के रूप में हुई। वहीं, ज्योतिपुरम अस्पताल में उपचाराधीन घायलों में मंगत राम, रछपाल शर्मा, कृष्ण सिंह और शकील अहमद शामिल हैं। घायलों की हालत स्थित बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें