रियासी। स्पोटर्स स्टेडियम में पुलिस ओर से आयोजित शहीदों की याद में करवाई गई वॉलीबाल प्रतियोगिता तलवाड़ा के नाम रही। प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं एसएसपी रशिम वजीर ने विजेताओं को सम्मानित किया। वहीं, युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एएसपी सुरजीत कुमार भगत, डीएसपी हेडक्वार्टर इफतकार अहमद व डीएसपीडीआर मुमताज भट्टी भी मौजूद रहे।