रियासी। माहौर से रियासी की तरफ आ रहा एक टेंपो के पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान मोहम्मद शोयब निवासी जमसलान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार टेंपो (जेके20-4011) पलसू नाले के पास अनियंत्रित हो कर पलट गया, जिस कारण चालक घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने पीएचसी दरमाड़ी पहुंचाया, जहां उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।