रामबन। जिले की बनिहाल तहसील में कोरोना संक्रमण के पांच मामले आने के बाद प्रशासन ने बनिहाल के मुख्य बाजार को अगले तीन दिन तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही लोगों को बिना वजह बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है। सीएमओ रामबन डॉ. फरीद भट के अनुसार मंगलवार को बनिहाल में पांच और कोरोना के मामले सामने आए हैं, जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं। यह सभी पॉजिटिव के संपर्क में रहने से संक्रमित हुए हैं। इसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में रहे लोगों की तलाश शुरू कर दी है। संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर भेज दिया है।