रियासी। कटड़ा मार्ग पर सिंबल चोया क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जाता है कि तीन लोग ट्रेक्टर पर सवार हो कर कहीं पर जा रहे थे। इस दौरान सिंबल चोया क्षेत्र में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गया। हादसे में मोहम्मद जुबेर पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी कांसकंसा की मौत हो गई, जबकि काका खान पुत्र इस्माइल निवासी कांसीपट्टा और तरसेम कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी टाली मोड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में दोनों को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे लेकर कार्रवाई को शुरू कर दी है।