फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नचलाना रामसू में भारी सेब लदा ट्रक बिसलेरी नाला में गिरा, दो घायल

विज्ञापन
रामबन में बिसलेनी नाले में गिरा सेब से भरा ट्रक - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामबन। कश्मीर से पंजाब जा रहा सेब से भरा ट्रक नचलाना में बिसलेरी नाले में गिर गया, जिससे उसके चालक और सह चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कश्मीर से पंजाब जा रहा सेब भरा ट्रक (पीबी06वी-6007) जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामसू के नचलाना इलाके में चालक से अनियंत्रित होकर बिसलेरी नाले में गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों के बचाव दलों ने घायल चालक और सहायक दोनों को बचाया, और उन्हें सेना के नजदीकी चिकित्सा सुविधा (एमआई कक्ष) में स्थानांतरित किया। जहां चिकित्सा सहायता प्रदान करने के बाद दोनों को उपजिला अस्पताल बनिहाल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल चालक की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र तरसीम सिंह निवासी तारागढ़ बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब और सहायक लवली सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी कटली पासी बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई लगती है। थाना रामसू में मामला दर्ज जांच शरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें