फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर वाहन पलटने से 15 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर शाम रामबन के मोहाड़ में वाहन पलटने से चालक सहित 15 लोग घायल हो गए हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। श्रीनगर से रियासी जा रहा टाटा मोबाइल वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रामबन लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक चालक के अलावा सभी घायल गुज्जर-बरकरवाल समुदाय से हैं और वह परिवार के साथ घाटी से राजौरी और रियासी के पहाड़ी इलाकों में अपने घरों को लौट रहे थे। घायलों में पांच महिलाएं 4 बच्चे पांच पुरुष और चालक शामिल हैं। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें