फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहलगाम में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच पर्यटकों सहित छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके में शुक्रवार को एक वाहन के सड़क से फिसल जाने से पांच पर्यटकों सहित छह लोग घायल हो गए। यह सभी पर्यटक बंगलुरू के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहलगाम में सड़क से वाहन के फिसलने के बाद पांच पर्यटक और एक स्थानीय चालक घायल हो गए। सभी घायलों को जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया। घायलों की हालत स्थिर बताई गई। इनकी पहचान सुमा पटेल (45), श्लोक पटेल (9), स्वरूप पटेल (10), बृजेश पटेल (55), एमजे बलराज (52) और चालक अब्दुल रशीद (45) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें