श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) ने शुक्रवार को अगले 24 घंटों के लिए सात जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।
जानकारी के अनुसार जेकेडीएमए ने कहा कि डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, बारामुला और कुपवाड़ा ज़िले में समुद्र तल से 2500 से 3200 मीटर ऊपर कम खतरे का हिमस्खलन होने की आशंका जताई है, जबकि गांदरबल ज़िले में 2800 मीटर ऊपर मध्यम खतरे का हिमस्खलन होने की आशंका जताई है। इस दौरान इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने और अगले आदेश तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। ब्यूरो