जम्मू। रिहाड़ी चुंगी में स्कूटी बस के साथ टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि घायल को छोड़ उसका दूसरा साथी स्कूटी लेकर भाग गया। पुलिस स्कूटी की पहचान करने में जुटी है। वहीं, बस चालक भी फरार है और बस मालिक को पुलिस ने चौकी में बुलाया है।
दरअसल, शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे जैसे ही हादसा हुआ तो स्कूटी सवार नीचे गिर गए। एक के सिर में घाव हो गए तो दूसरे को मामूली चोटें आईं। दूसरा युवक मौके से स्कूटी लेकर भाग गया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर मृत घोषित कर दिया। अभी शव की पहचान नहीं हो पाई। सीसीटीवी कैमरों के जरिये मृतक के साथी का पता लगाया जा रहा है। लोगों ने बताया कि स्कूटी तेज रफ्तार से आ रही थी। वहीं, शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया है।