बारामुला। पुलिस स्टेशन गुलमर्ग को गुलमर्ग गंडोला प्रोजेक्ट के प्रबंधक से एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें कहा है कि शनिवार को एक टिकट चेकर ने दो पर्यटकों को एक फर्जी गंडोला टिकट के साथ पकड़ा। पूछने पर पर्यटकों ने बताया कि किसी टूरिस्ट गाइड ने उन्हें ये टिकट 2500 रुपये प्रति टिकट में बेचे हैं। जांच के दौरान पर्यटक का बयान दर्ज किया गया और कड़े प्रयासों के बाद, एक पर्यटक गाइड आशिक हुसैन मगरे निवासी सराय टंगमर्ग को हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान जालसाजों द्वारा यह खुलासा हुआ कि उनकी कार्यप्रणाली गंडोला टिकटों को पहले से बुक करना और फिर उन्हें भोले-भाले पर्यटकों को अत्यधिक दरों में बेचना है। पर्यटकों से अनुरोध है कि ऐसे धोखेबाजों से सावधान रहें।