फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रोटरी चौक पर सड़क हादसे में एफएसएफ के जवान की मौत

विज्ञापन
स्पेशल ग्रेड कांस्टेबल सनी सलगोत्रा स्रोत संवाद
विज्ञापन
जम्मू। लोकभवन में तैनात स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) के सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल की रोटरी चौक में सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी पहचान सनी सलगोत्रा (39) निवासी अरनिया के रूप में हुई है। अब वह जम्मू में रह रहा था। हादसा देर शाम का बताया जा रहा है। कांस्टेबल सनी बाइक पर राजभवन से निकला था। रोटरी चौक पर जैसे ही पहुंचा तो कार के साथ टक्कर हो गई। पुलिस ने लोगों की मदद से सनी को जीएमसी में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पक्का डंगा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार चालक को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने जताया शोक
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कांस्टेबल सनी सलहोत्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। दिवंगत आत्मा की शांति और दुख की घड़ी में परिवार को शक्ति देने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें