फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर महिला की मौत, पति व बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, शादी समारोह से बाइक पर लौट रहे थे तीनों
विज्ञापन

- मढ़ के देरी मोड़ पर हादसा, पिता और बेटी का जीएमसी में चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। मढ़ के देरी मोड़ पर मंगलवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मढ़ हाईवे पर दोमाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत रात करीब नाै बजे एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक (जेके02 सीडब्ल्यू 5977) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी को उपजिला अस्पताल मढ़ पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। जीएमसी में परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने 50 वर्षीय बंधना देवी पत्नी सतपाल को मृत घोषित कर दिया। घायल सतपाल (55) और उनकी 21 वर्षीय बेटी सुधा देवी का इलाज जीएमसी में जारी है। परिवार बुधु चक (मढ़) का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार तीनों नजदीक ही आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही दोमाना थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। दोमाना थाना प्रभारी वरुणेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें