फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा, दबने से चालक की मौत

विज्ञापन
ज्यौड़ियां में पलटा ट्रैक्टर, जिसके नीचे दबने से चालक की हुई मौत।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पुलिस चौकी पलांवाला क्षेत्र के गांव सेलांवाली जगींवाला (नरैनी) के नजदीक मंगलवार दोपहर में ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर दो बजे के करीब जोगिंदर लाल (27) पुत्र मदन लाल निवासी पजंतूत ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर में कुछ खराबी आ गई। वह उसे देखने लगा, इस बीच उसका ट्रैक्टर से संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस चौकी प्रभारी पलांवाला इंस्पेक्टर संदीप चौहान ने मौके पर पहुंच कर शव को पलांवाला उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम करने के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें