सांबा। घगवाल में ग्रामीण बैंक की शाखा की तरफ से जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें शाखा प्रबंधक सुनील ने घगवाल के लोगों, युवाओं, किसानों और समाज की महिलाओं के लिए विशेष रूप से केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। क्रेडिट मैनेजर अतुल ने लोगों के प्रश्नों पर चर्चा की। ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं की ओर से औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए जागरूक किया। कुछ किसानों ने अपनी डेयरी और पोल्ट्री इकाइयों को स्थापित करने के लिए भी रुचि दिखाई। बैंक टीम ने कहा कि बैंक की ओर से ऋण देने में कोई समस्या नहीं आती है। ग्रामीण बैंक ग्राहकों को हर तरह की मदद करती है। अंत में सामाजिक कार्यकर्ता रामपाल शर्मा ने बैंक टीम को धन्यवाद दिया कि वे विभिन्न केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।