फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थाने में बावर्ची का काम करने वाले पुलिसकर्मी को मंगलवार देर शाम को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया है। उसको जीएमसी में रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार विनोद कुमार निवासी गुड़ा सलाथिया बाड़ी ब्राह्मणा थाने में बावर्ची है। वह मंगलवार को जरूरी काम से पैदल बाजार की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह रेलवे फाटक के ऊपरी पुल पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और वह नीचे गिर गया। मौके पर जमा भीड़ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे जीएमसी जम्मू पहुंचाया। वहां उसका इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें