फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल 10 वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। दुर्घटना में घायल ध्यानसर निवासी 10 वर्षीय बच्चे की जीएमसी में इलाज के दौरान मौत हो गई है। दाखिल होने के बाद उसकी कोरोना की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई थी। जानकारी के अनुसार सोनू पुत्र चारंगीलाल निवासी उत्तर प्रदेश मौजूदा समय में बाड़ी ब्राह्मणा के ध्यानसर क्षेत्र में रहता था। तीन दिन पहले वह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया था। इसके चलते उसे जीएमसी जम्मू में दाखिल किया गया था। उसका इलाज चल रहा था। दाखिल होने के बाद उसका कोरोना का टेस्ट भी किया गया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सोमवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें