विजयपुर।कस्बा के राष्ट्रिय राजमार्ग जेके बैंक के सामने बिना
विजयपुर। कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेके बैंक के सामने बिना नंबर कार और महिंद्रा ट्रक टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक हाइवे पर पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार दो लोग घायल हो गए। उनके सिर में गहरी चोटें आई हैं। कार में सवार लोग सुरक्षित रहे। ट्रक में सवार दोनों घायलों को उपचार के लिए विजयपुर अस्पताल लाया गया। इसमें सिर में गंभीर चोट होने के कारण दोनों को सीटी स्कैन के लिए जम्मू रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों की पहचान फारूक खान और मोहम्मद यासिर निवासी राजोरी के रूप में हुई है। सड़क दुर्घटना के कारण हाईवे पर जाम लग गया। कुछ समय के लिए एक तरफा जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को सामान्य कराया। इस संबंध में विजयपुर थाना प्रभारी सुधीर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है। संवाद