सांबा। जमोरा के पास सांबा-मानसर मार्ग पर्र ईंट से लदे ट्रक के पलटने से ट्रक चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मानसर के जमोरा इलाके के पास सांबा-मानसर धार रोड पर दुर्घटना हुई। जब एक ट्रक नंबर पीबी 03 एपी - 9097 ईंट से भरा सांबा से उधमपुर की ओर जा रहा था, ड्राइवर का संतुलन बिगड़ने से ट्रक छोटे नाले में गिर गया। इससे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी जम्मू ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान मोगा पंजाब के निवासी शंकर सिंह के पुत्र बलदेव सिंह के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। संवाद