फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर सोए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। थाना अंतर्गत गांव महमूदपुर में एक युवक घर की छत पर ही संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाया गया। अखिलेश गुप्ता उर्फ सनी पुत्र सुभाष चंद्र गुप्ता जो कि क्षेत्र के गांव नौगरा का रहने वाला है। मौजूदा समय में क्षेत्र के ही गांव महमूदपुर में रहता था। मंगलवार की रात को वह अपने ही घर की छत पर सोने के लिए चला गया। सुबह जब परिजनों ने देखा कि वह सुबह होने के बाद काफी देर बाद भी छत से नहीं उतरा तो उन्होंने जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़ा था। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। तो उन्होंने उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया, और 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें