आरएस पुरा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 126 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। इसमें से 17 लोग पॉजिटिव आए। मीरां साहिब ब्लॉक के अधीन मरालिया गांव के स्वास्थ्य केंद्र का एक डॉक्टर पॉजिटिव आया। सोमवार को आरएस पुरा व सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। गांव चकरोई का एक 9 वर्षीय बच्चा भी पॉजिटिव आया। इन सबको घरों में ही क्वारंटीन किया गया है। बीएमओ सतीश कुमार ने बताया कि अभी तक उपजिला में 903 लोगों के टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से कुल 48 लोग पॉजिटिव आए हैं।