विजयपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग राया मोड़ में कार के आगे एक पशु आने से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी अनुसार कार चालक राया मोड़ में कहीं जा रहा था। उसकी एक पशु से टक्कर हो गई। इस कारण कार को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन कार चालक बाल-बाल बच गया। पशु की मौत हो गई। दूसरा जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों नेकार चालक को विजयपुर सरकारी एक्सीडेंटल अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार किया। उसके बाद छुट्टी दे दी गई। गौरतलब है कि जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पशुओं का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है, जिस कारण हादसे हो रहे हैं। संवाद