विजयपुर। एक तरफ करोना महामारी चरम सीमा पर चल रही है। दूसरी तरफ डोमिसाइल प्रमाणपत्र बनाने की लोगों में होड़ मची है। इस कारण कोरोना महामारी में और इजाफा हो सकता है। क्योंकि जो लोग प्रमाणपत्र बनवाने तहसील पहुंच रहे हैं या फोटोस्टेट करा रहे हैं। वहां न तो कोई सोशल डिस्टेंस का पालन रख जा रहा है और न ही मास्क बांधने पर ही जोर दिया जा रहा है। इस कारण गणमान्य लोगों ने उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू से मांग की है कि इन परेशानी को देखते हुए डोमिसाइल प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। क्योंकि अगर जीवन है तो सब कुछ है। कोरोना महामारी इस समय पूरे देश विदेश में चल रही है। अभी तक इसका कोई पुख्ता इलाज नहीं निकला है। इस कारण लोगों में काफी भय बना हुआ है।