मेंढर में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
पुंछ। मेंढर में पेश बुधवार शाम को हुए दो अलग-अगल सड़क हादसों में करीब सात लोग घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी चिकित्सा केंद्रों में उपचार प्रदान किया गया।
जानकारी के अनुसार सबसे पहले मेंढर सब डिवीजन में नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती गांव घानी में एक टाटा मोबाइल नंबर जेके 12 -1543 हादसे का शिकार हो गई। इसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। दूसरा हादसा कृष्णा घाटी क्षेत्र में पुंछ-मेंढर मार्ग पर उस समय पेश आया जब मेंढर से पुंछ की तरफ आ रही एक आल्टो कार नंबर जेके 12 बी 2360 चालक के नियंत्रण से बाहर हो कर सड़क के नीचे पलट गई। कार में सवार चार लोग घायल हो गए। दोनों ही हादसों में आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को वाहनों से निकाल कर नजदीकी चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया। जहां मरहम पट्टी कर उन्हें उपजिला अस्पताल भेज दिया गया।