राजोरी में डिग्री कॉलेज की ढही चहारदीवारी।
राजोरी। जिले के बुद्धल स्थित सरकारी डिग्री कॉलेज की चारदीवार जिसे करीब छह माह पहले बनाया गया। सोमवार को ढह गई। बताया जा रहा है कि डिग्री कॉलेज भवन को अतिक्रमण से बचाने और लावारिस पशुओं से बचाने के लिए बनवाया गया था। रविवार की रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद सोमवार की सुबह दीवार ढह गई।
चारदीवारी ढहने से पशुओं का अंदर आना जाना आसान हो गया है। साथ ही अतिक्रमण की भी आशंका जताई जाने लगी है। बताया जा रहा है कि चारदीवारी से पहले भी डिग्री कॉलेज की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। कॉलेज प्रशासन की शिकायत के बाद प्रशासन ने अवैध कब्जा हटाया। चारदीवारी न होने से विभिन्न प्रकार के पशुओं के दिन भर कॉलेज मैदान में घूमने, गंदगी फैलाने की आशंका जताई जाने लगी है। ऐसे में फिलहाल इन दिनों लॉकडाउन के चलते कक्षाएं तो नहीं लग रही हैं, लेकिन कॉलेज का स्टाफ रोजाना कॉलेज आता है। नेकां के युवा नेता वकार लोन ने कहा चारदीवारी बनाने में केवल रेत का प्रयोग किया गया। सीमेंट नाममात्र ही लगाया गया। इसीलिए बारिश और ओले गिरने से यह छह माह के अंदर ही ढह गई है।