फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाकोट के जंगलों में लगी आग, काबू पाने का प्रयास जारी

विज्ञापन
कालाकोट के जंगल मं लगी आग।
विज्ञापन
राजोरी। कालाकोट क्षेत्र के जंगल आग से जल रहे हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है, लेकिन अब तक इस आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। बताया जा रहा है कि आग संदिग्ध परिस्थितियों में लग रही है, जिससे जंगल जल रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कालाकोट के सरानु, स्याल सुई, पोथा क्षेत्र के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। संदिग्ध हालात में लगी आग में अब तक लाखों की वन संपदा जल कर राख हो चुकी है। आग लगे जंगलों के आसपास के निवासियों ने बताया कि जंगल में आग गलने से जहां एक तरफ पेड़-पौधे राख होते जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ जंगल में रहने वाले पशु व वन्य जीव जंतुओं की भी मौत हो रही है। इससे लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जंगलों में लगी आग से क्षेत्र में प्रदूषण फैलने के साथ-साथ गर्मी में भी बढ़ोतरी हो रही है। वन विभाग वन्य जीव विभाग स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
इसका सबसे बड़ा कारण दमकल वाहनों का जंगलों तक नहीं पहुंच पाना है। सड़क के अभाव में दमकल वाहन जंगलों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और इससे आग पर काबू पाना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

-----
आग पर काबू पाने के लिए विभाग और स्थानीय लोग संयुक्त रूप से प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है कि बहुत जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा। आग लगने के कारणों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

-जंगबाज अहमद, रेंज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें