फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से बक्करवाल समुदाय के सैकड़ों बकरियों की मौत

विज्ञापन
राजोरी में बक्करवाल समुदाय के लोग घटना के बारे में बताते हुए।
विज्ञापन
राजोरी। शहर के पोठा गांव में सोमवार की रात को बिजली गिरने से बक्करवाल समुदाय के तीन परिवारों की सैकड़ों बकरियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजोरी के पंजा और ढांगरी क्षेत्र से तीन बक्करवाल परिवार शाहजहां, गुलाम रसूल और मोहम्मद अख्तर अपनी भेड़ बकरियों के साथ श्रीनगर की ओर जा रहे थे। रात को अंधेरा होने पर वह पोठा गांव में किसी जंगली क्षेत्र में रुके और सभी ने बकरियों को एक ही पेड़ के नीचे इकट्ठा कर लिया। इसी बीच रात को मौसम खराब हो गया और बादल छाने के साथ ही बिजली कड़कने लगी। इस बीच बिजली गिरने से तीनों परिवारों की करीब 110 बकरियों की मौत हो गई। पीड़ित गुलाम रसूल और शाहजहां ने बताया कि उनके पास परिवार के पालन पोषण की यही एकमात्र सहारा था और लेकिन उनकी मौत से बिल्कुल सड़क पर आ गए हैं। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई कि वे उनके नुकसान की भरपाई करने के लिए उन्हें राहत प्रदान करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें