फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्ले में लगी आग, बाल बाल बचे मवेशी और परिवार

विज्ञापन
जला हुआ कुल्ला।
विज्ञापन
अरनिया। गुज्जर समुदाय के कुल्ले में आग लगने से पूरा कुल्ला जलकर राख हो गया। जबकि जानमाल का नुकसान होने से बच गया। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 6.50 बजे सिराजदीन पुत्र हाशिम दीन अस्थायी निवासी ऐक नाला अरनिया ने लकड़ी और पराली से बनाए कुल्ले से धुआं निकलते देखा तो परिवार सहित उसे बुझाने के प्रयास में जुट गया। जल्द ही जब आग ने विकराल रूप ले लिया तो उसने मदद की गुहार लगाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच सूचना मिलते ही दमकल गाड़ी पहुंच गयई और आग पर काबू पाया। मगर तब तक पूरा कुल्ला जलकर राख हो चुका था। गनीमत यह रही कि हादसा उस समय हुआ जब लोग मवेशियों को कुल्ले से बाहर निकाल कर दूध निकाल रहे थे। अगर रात को होता तो मवेशियों सहित भयानक हादसा हो सकता था। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पीड़ित ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें