फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दो घायल

विज्ञापन
राजोरी में मिनी बस के नीचे दबी मोटरसाइकिल। - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। शहर के पास ऐती गांव इलाके में एक मिनीबस से कुचल कर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वह दरहाल थानमांग इलाके के रहने वाले हैं। दोनों घायलों को राजोरी जीएमसी एसोसिएटेड अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनके एक पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि शुक्रवार शाम लगभग छह बजे एक मोटरसाइकिल से दो युवक राजोरी से दरहाल की जा रहे थे। ऐती के पास थन्नामंडी से राजोरी आ रही एक मिनी बस ने मोटरसाइकिल को कुचल दिया, जिससे दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और राजोरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। घायलों की पहचान मोहम्मद सुहैल (24) तथा मोहम्मद सादिक निवासी थानमंग दरहल के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें