राजौरी। मुरादपुर गांव में हाईवे पर टाटा सूमो ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव ठिकरिया बथूनी के निवासी मोहम्मद नजीर (70) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुजुर्ग हाईवे पर पैदल जा रहा था। मेंधर से जम्मू से आ रहे वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। घायल बुजुर्ग को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जीएमसीएच जम्मू रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। वाहन चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।