अखनूर। जम्मू- राजोरी मार्ग पर चौकी चौरा में एक बस पलट कर एक कार पर जा गिरी। इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए। घायलों में से सात लोगों को प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद जम्मू से पुंछ जा रही एक बस चौकी चौरा में तुंगी क्षेत्र में एक मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से विपरीत दिशा से आ रही एक कार के ऊपर पलट गई। इस हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। दूसरी तरफ बस में सवार करीब बीस लोग भी घायल हो गए। बस के गिरते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बस और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर चौकी चौरा अस्पताल और उप जिला अस्पताल अखनूर में पहुंचाया। इसके साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। वहीं चौकी चौरा में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छूटी दे दी गई। जबकि सात घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। हादसे होते ही बस का चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
-----
यह हुए घायल
सुभाषचंद्र निवासी करमंडल कालाकोट, नीता देवी पत्नी सुभाषचंद्र, सोनिका शर्मा, अंतिक निवासी गडीगढ़, रोशन लाल निवासी सुदंरबनी। सभी घायलों को जीएमसी रेफर कर दिया। वहीं चौकी चौरा अस्पताल में पंद्रह लोग दाखिल किए गए। जहां से मोहम्मद रफीक निवासी गांदरबल और मोहम्मद रियाज निवासी कालाकोट को जीएमसी रेफर कर दिया। अन्य घायलों में मदनलाल निवासी खदरड़ा, भूषण निवासी गार मंजूर, प्रिंस कुमार, राम लाल निवासी सयोट, ईश्र दीन, गणेश, विक्की, ममता देवी, अनूप सभी निवासी छतरपुर, मध्य प्रदेश, भारत कुमार निवासी जालंधर सुनीता देवी निवासी कालाकोट, नादिया बेगम निवासी कंगन गांदरबल, विमला देवी लंबेड़ी घायलों में शामिल हैं।
----
बस और कार हादसे में हुए घायलों को उपचार दिया गया। यहां से दो घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी रेफर किया गया है। अन्य को अखनूर रेफर किया गया।
-अशोक कुमार, बीएमओ, चौकी चौरा