फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली चिनाब में गिरी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात रामबन के कैफेटेरिया मोड़ के पास एक ट्रैक्टर ट्राली चिनाब नदी में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक नदी में बह गया। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार रात जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर करोल से रामबन की ओर आ रहा था। इस दौरान रामबन कस्बे के कैफेटेरिया मोड़ के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रैक्टर ट्राली समेत चिनाब नदी में जा गिरा। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक व्यक्ति नदी के तेज बहाव में बह गया जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों ने बताया कि वही ट्रैक्टर ट्रॉली से मलबा फेंकने गए थे कि ट्रैक्टर ट्राली के साथ फिसल कर चिनाब नदी के किनारे जा गिरे।
दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस और सिविल क्विक रिस्पांस टीम ने मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। करीब चार घंटों की तलाश के बाद उन्होंने एक शव और तीन घायल व्यक्तियों को नदी किनारे खाई से निकाला और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान ट्रैक्टर चालक अल्ताफ हुसैन (23) पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी कांगा रामबन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घायल व्यक्तियों के बयान के अनुसार एक मजदूर मुदस्सर अहमद पुत्र अब्दुल रशीद निवासी पिंगलोगा तहसील पोगल परिस्तान जिला रामबन कथित तौर पर लापता है यह माना जा रहा है कि वह चिनाब नदी में वह गया हो। घायल मजदूरों की पहचान रफीक अहमद (25) पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी भिंगारा पोगल, मोहम्मद हनीफ पुत्र मोहम्मद कयूम निवासी गागरनाग रामसू और फारूक अहमद (24) पुत्र बशीर अहमद निवासी भिंगारा उखाड़ल के रूप में हुई है।
चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी एसएसपी रामबन अनीता शर्मा ने की। एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील शर्मा ने बताया कि धारा 279/337/304 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है और चिनाब नदी में लापता मुदस्सर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें