नौशेरा। पिता के साथ पैदल घर लौट रही सात साल की बच्ची को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। पिता बाल-बाल बचे। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान अनीसा अख्तर निवासी राजल के तौर पर हुई है। हादसा जम्मू-राजोरी रोड पर हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।