जम्मू। शहर के बिक्रम चौक के पास रविवार को एक स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। चालक ने बताया कि उसको नींद की झपकी आ गई थी, इसकी वजह से वह नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकरा गई। वह जीएमसी में अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहा था। चालक को हल्की चोटें आईं। कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।