फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने आठ वाहनों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

विज्ञापन
नरवाल मंडी में हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। नरवाल मंडी के बाहर शनिवार सुबह बेकाबू हुए ट्रक ने आठ वाहनों को टक्कर मारते हुए दो लोगों को कुचल डाला, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में मरने वालों की शिनाख्त सूरज प्रकाश (45) निवासी चौकीचौरा (अखनूर) और बोधराज (40) निवासी कतियाल (आरएस पुरा) के रूप में हुई है। घायलों में योगेश ठाकुर निवासी बिलावर हाल में डिग्याना में रह रहा है, राजकुमार निवासी आरएस पुरा, बिशबंर सिंह निवासी आरएस पुरा और विक्की शर्मा निवासी आरएस पुरा शामिल हैं, जिनका जीएमसी जम्मू में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार सुबह करीब छह बजे हुआ। इस दौरान मंडी में आढ़ती और अन्य लोग सब्जी लेने पहुंचे थे। सड़क में काफी भीड़ थी, जैसे ही ट्रक अन्य वाहनों से टकराया तो लोग चीखते-चिल्लाते इधर-उधर भागने लगे। एक ऑटो को टक्कर लगने से उसमें बैठे व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि मरने वाला दूसरा व्यक्ति दो वाहनों के बीच में फंसा हुआ था। आसपास के लोगों ने अन्य घायलों को निकालकर जीएमसी पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
ऑटो में सब्जी लेने आया था चौकीचौरा
का सूरज और आरएस पुरा का बोधराज
हादसे में मरने वाला सूरज प्रकाश निवासी चौकीचौरा ऑटो लेकर मंडी में सब्जी लेने आया था। वह ऑटो के अंदर ही बैठा था। इतने में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बोधराज निवासी कतियाल भी ऑटो में सब्जी लोड कर रहा था, जो टक्कर के बाद दो वाहनों के बीच में फंस गया। जम्मू के जगजीत सिंह ने भी कार को यहां पर पार्क किया था। वह मंडी से सब्जी खरीदने गए थे। वापस आकर देखा तो कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। उन्होंने कहा कि अगर वह हादसे के वक्त वहां मौजूद होता तो कुछ भी हो सकता था। किस्मत अच्छी थी कि वह सब्जी लेने चले गए थे।
विज्ञापन

-------
मंडी में कई बार ट्रकों से हो चुके हैं हादसे
इससे पहले भी मंडी में कई बार तेज रफ्तार ट्रक हादसों का कारण बने हैं। इससे पहले हुए चार हादसों में 12 से अधिक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुएहैं। इन हादसों का कारण भी ब्रेक फेल होना ही रहा है, जिनमें चार लोगों की जान जा चुकी है। मंडी में ट्रक अकसर तेज रफ्तार में आते हैं। सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक वाहनों से नियंत्रण खो बैठते हैं, जिससे हादसे होते हैं।
---------
ट्रक की ब्रेक फेल होने या फिर अन्य कारण से हादसा हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। चालक को हिरासत में ले लिया गया है। दो लोगों की मौत हुई है, जबकि चार अन्य लोग हादसे में घायल हुए हैं, जिनका जीएमसी जम्मू में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

- विकास जसरोटिया, एसएचओ, त्रिकुटा नगर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें