फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सतवारी से आ रही एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा शनिवार सुबह सात बजे कॉन्वेंट स्कूल गांधी नगर के पास हुआ है। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान अजीत खजूरिया और जयंत निवासी त्रिकुटा नगर व शिव निवासी मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को जीएमसी पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कार भी नाली से टकरा कर क्षतिग्रस्त हुई है। चालक मौके से फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय सभी लोग काम पर जा रहे थे। अचानक कार की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें