फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधिया रोड पर मेटाडोर पलटी, मासूम समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। समाधिया रोड पर मंगलवार की शाम तेज रफ्तार एक मिनी बस (मेटाडोर) पलट गई। हादसे से पहले मिनी बस डिवाइडर पर पेड़ से टकराई। इससे पेड़ दूसरी तरफ गिर गया। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। कई घायलों को मल्टीपल फ्रैक्चर हैं। सभी घायलों को जीएमसी में रात तक उपचार दिया जा रहा था। बस चालक घटनास्थल से फरार बताया जाता है। घायलों में एक चार साल का बच्चा भी है।
विज्ञापन

समाधिया रोड पर पंजतीर्थी से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही मिनी बस नंबर जेके02एक्स-8892 अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिनी बस की रफ्तार काफी तेज थी। इससे एक कर्व मोड़ पर पहुंचने से पहले ही वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराती हुई सड़क पर पलट गई। राहत यह थी कि उस समय मिनी बस में सीमित यात्री थे।
मिनीबस के पलटते ही चीख पुकार मच गई। राहगीरों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मिनी बस से बाहर निकाला और जीएमसी पहुंचाया। घायलों में रमीज राजा (21) निवासी गांदरबल, शब्बीर अहमद (43) निवासी बड़गाम, शाहिदा (40) निवासी बड़गाम, हरुण मीर (4) निवासी बड़गाम, रशीदा अख्तर (58) निवासी डोडा, सानिया बानो (18) निवासी भद्रवाह और मोहम्मद शरीफ (71) निवासी डोडा शामिल हैं।
विज्ञापन

हादसे के बाद मिनी बस का चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस वाहन के कागजों से उसके मालिक की तलाश कर रही है। घटना के काफी देर तक वाहन घटनास्थल पर पड़ा रहा। इससे जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें