जम्मू। तवी पुल के शिव मंदिर के पास सड़क पार कर रही महिला राहगीर को बचाते ब्रेक लगाने पर जेएमसी के ऑटो को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद दस मिनट तक यातायात प्रभावित रहा है। पुलिस ने बाद में वाहनों को हटा कर यातायात को बहाल किया।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे तवी पुल के शिव मंदिर से पास जेएमसी के कूड़ा उठाने वाले ऑटो को एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। यह हादसा अचानक से एक राहगीर महिला के सड़क पार करने के चलते ऑटो द्वारा ब्रेक लगाने से हुआ। ऑटो कचरा एकत्रित करने के लिए ज्यूल की ओर आ रहा था। ब्रेक लगाने से जैसे ही ऑटो रुका तो पीछे से आ रही कार उससे टकरा गई। हालांकि किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन वाहनों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों वाहनों को हटा कर यातायात को बहाल किया। दस मिनट तक सड़क में यातायात बाधित रहा है। विक्रम चौक से ज्यूल की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लगी रही।