फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक की मौत, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर की सैनिक कॉलोनी में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक सवार की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों मोटरसाइकिल तेज रफ्तार से चले थे और इनकी आमने सामने भिडंत हुई है। हादसे के बाद घायलों को जीएमसी जम्मू में भर्ती करवाया, जहां टोनी निवासी बीरपुर पुरमंडल ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा अनिल रैना निवासी वीरपुर पुरमंडल, मंजूर पुत्र सैद अली निवासी छन्नी और गुलाम रसूल निवासी छन्नी का जीएमसी में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों का अस्पताल पहुंचाया। टोनी के सिर और अन्य जगहों में गहरी चोटें आई थीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया है। सभी बाइक सवार सैनिक कॉलोनी आए थे। अन्य घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने परिजनों को भी सूचित कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें