फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। चिनौर पुलिस चौकी के अंतर्गत ट्यूबवेल लोअर ठठर गांव के समीप मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इससे घायल बाइक सवार की मौत हो गई। ट्रैक्टर ठठर से लोअर ठठर जा रहा था। ट्यूबवेल लोअर ठठर के पास बाइक और ट्रैक्टर की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पौनी चक चौकी में फोन कर पुलिस को सूचित किया। लोगों की सूचना पर पुलिस घायल को इलाज के लिए जीएमसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहित चौहान पुत्र रत्न चौहान निवासी चौहानी चक के रूप में हुई है। 17 वर्षीय मोहित 12वीं कक्षा का छात्र था। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें