फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हाइवे पर गड्ढों में बेकाबू स्कूल बस पलटी, दो शिक्षक और सात छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के जिला मुख्यालय के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी स्कूल की बस (जेके21बी 8650) पलट गई। हादसे में बस में सवार 7 छात्र व 2 शिक्षक घायल हो गए। घायलों को वहां पर मौजूद डिप्टी कमिश्नर सांबा अभिषेक शर्मा और एसएसपी बेनाम तोष ने लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल सांबा में उपचार के लिए पहुंचाया। सभी की हालत बेहतर है और अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह 8.15 बजे बस आठवीं-नौवीं और दसवीं कक्षा के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। जिला मुख्यालय के निकट हाइवे पर गड्ढों के चलते चालक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बस पलट गई। इसी दौरान वहां से डिप्टी कमिश्नर सांबा और एसएसपी सांबा भी गुजर रहे थे। हादसा देख दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
ये हैं घायल
1. 11वीं कक्षा का छात्र उतकर सिंह (16) पुत्र शक्ति सिंह निवासी मंडी खेरी सांबा 11वीं कक्षा का छात्र
2) 12वीं कक्षा का छात्र रुद्राक्ष कराकोटी (16) पुत्र राम सिंह निवासी वार्ड नंबर 3 चोहाटा बाजार सांबा

3) 9वीं कक्षा का छात्र राजवीर सिंह (15) वर्ष पुत्र राजीव सिंह निवासी खेरी मंडी सांबा

4) 9वीं कक्षा की छात्रा रिया हंसा (15) वर्ष पुत्री देव राज निवासी वार्ड नं. 6 सांबा

5) 9वीं कक्षा की छात्रा शिवालिका संब्याल (15) पुत्री अनिल संब्याल निवासी मंडी थलोरा सांबा

6) 11वीं कक्षा का छात्र वरिंदर प्रताप (16) वर्ष पुत्र राजेश्वर सिंह निवासी मंडी संगवाली सांबा

7) 10वीं कक्षा की छात्रा जाह्नवी शर्मा (16) पुत्री नर सिंह दास शर्मा निवासी तलूर सांबा

8 प्रोमिला संब्याल (50) पत्नी दवेंद्र सिंह मंडी ठलोरा सांबा
9 कामनी (32) पत्नी जोगिंद्र सिंह मंडी ठलोरा सांबा


कोट
हादसे के दौरान मैं मौके पर था। सभी घायल छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। डॉक्टरों को फौरी उचित उपचार के लिए निर्देश दिए थे। कुछ समय के लिए घायल छात्रों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया।
विज्ञापन


-अभिषेक शर्मा, उपायुक्त सांबा

कोट
हादसे के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने घायलों को फौरी उपचार दिया। छात्रों को मामूली चोटें पहुंची थी। कुछ देर तक डॉक्टरों ने अपनी निगरानी में रखा था, कुछ देर बाद जांच कर सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

-डॉ. मोहिंद्र कुमार, अधीक्षक जिला अस्पताल, सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें