फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अचानक बिजली आने पर ट्रांसफार्मर ठीक कर रहा लाइनमैन झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव चकरोई में शनिवार शाम को ट्रांसफार्मर ठीक करते समय अचनाक बिजली आने से लाइनमैन करंट लगने से झुलस गया। उसकी पहचान 28 वर्षीय कमल कुमार के रूप में हुई है। कमल बिजली विभाग में अस्थाई रूप से कार्यरत है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पीछे से बिजली बंद थी, लेकिन मरम्मत के दौरान अचानक छोड़ दी गई। इससे कमल कुमार को करंट लगने से नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों ने कमल कुमार को आरएस पुुरा उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जम्मू मेडिकल कालेज में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें