फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ज्यौड़ियां में साइन बोर्ड गिरा, बाइक सवार बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। नपा ज्यौड़ियां की तरफ से हाल ही में हर वार्ड में वार्ड संख्या को दर्शाने के लिए साइन बोर्ड लगाऐ गए हैं, लेकिन वार्ड नंबर 6 में लगाया गया साइन बोर्ड बिना किसी आंधी तूफान के ही शुक्रवार दोपहर नीचे गिर गया। जानकारी के अनुसार जब यह बोर्ड नीचे गिरा तो वहां गुजर रहा एक बाइक सवार बाल-बाल बचा।
विज्ञापन

पब्लिक जॉइंट एक़्शन कमेटी छंब-ज्यौंड़ियाॅं के प्रधान अमृत भूषण बाबा भारती ने कहा कि बोर्डों को लगाने वाली एजेंसी ने सही प्रकार से काम नहीं किया है। कस्बे में लगाऐ गए सभी बोर्ड की जांच की जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो। वहीं, नपा के कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि वह सभी वार्ड में जाएंगे और देखेंगे कि अन्य बोर्डों की क्या हालत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें