सांबा। जिले के बाड़ी ब्राह्मणा के बलोल खड्ड इलाके में रविवार शाम को सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सांबा से जम्मू की ओर जा रही हाइड्रा क्रेन की स्कूटी से टक्कर हो गई। इससे स्कूटी सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों को इलाज के लिए जीएमसी जम्मू ले जाया गया है। घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बाड़ी ब्राह्मणा थाने में मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद