फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सेना के वाहन से हुई टक्कर, कार सवार तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी घायलों को जम्मू जीएमसी किया गया रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। राजोरी रोड पर शुक्रवार रात एक कार और जोंगा (सेना का वाहन) की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उप जिला अस्पताल से जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजोरी रोड पर आर्मी गेट गांव खुगा मोड़ पर एक वैगनार कार (जेके02सीएच-2039) सुंदरबनी से अखनूर जाने वाले रास्ते पर विपरीत दिशा से आ रही 407 जोंगा से टकरा गई। इससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान चक्षु गोयल (25) निवासी त्रिकुटा नगर जम्मू, मुनीष रैना (25) निवासी बिश्नाह और विजय सिंह (50) निवासी पलांवाला के रूप में हुई है। इन्हें उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बाद में तीनों लोगों को जम्मू रेफर कर दिया गया। जोंगा चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें