फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खाई की ओर पलटी कार, पांच घायल

विज्ञापन
रियासी के कयाला मार्ग पर खाई में पलटी कार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। जिला मुख्यालय से कयाला जाने वाले सड़क मार्ग पर रविवार दोपहर को एक कार के खाई की तरफ पलटने से एक ही परिवार के पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि रछपाल सिंह अपने पिता, पत्नी और दोनों बच्चों के साथ कार (जेके19 1213) में भंडारे से वापस आ रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान उनकी कार सड़क किनारे बने पेराफिट के साथ टकरा गई। टक्कर लगने से पेराफिट टूट गया। कार लगभग पचास फुट गहरी खाई की तरफ पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें वहां से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों की हालत ठीक बताई जाती है। बताया जाता है कि खाई की तरफ पलटने के दौरान वहां लगे पेड़-पौधे के कारण कम नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें