भद्रवाह। भद्रवाह के नई बस्ती में शुक्रवार शाम को बाइक के खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी अनुसार दो युवक बिना नंबर की बाइक पर भद्रवाह से द्राबु की तरफ जा रहे थे। नई बस्ती में अनियंत्रित हो कर बाइक 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में निखिल निवासी द्राबु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गौरव गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए एसडीएच रामनगर पहुंचाया।