फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से घायल बच्चे की जीएमसी में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। कसबे के अंतर्गत गांव जतवाल के ट्यूबवेल के पास बुधवार शाम एक बाइक की टक्कर से तीन वर्षीय बच्चा घायल हो गया। जिसकी वीरवार को जीएमसी जम्मू में उपचार के दौरान मौत हो गी। जानकारी के अनुसार बीती शाम एक मोटरसाइकिल सवार ने बच्चे को टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल सांबा ले जाया गया, जहां उपचार देकर डॉक्टरों ने उसे जीएमसी जम्मू रैफर कर दिया, जहां वीरवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया। मरने वाले की पहचान तनुश (तीन) पुत्र नीरज सांगड़ा निवासी कूटा के रूप में हुई है, जो अपने ननिहाल जतवाल में आया हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें