फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-सोहल-कलीठ मुख्य मार्ग पर गांव ढोक खालसा के पास हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। सोहल-कलीठ मुख्य मार्ग पर गांव ढोक खालसा के पास मोटरसाइकिल की टक्कर से वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान कम्मो देवी (70) पत्नी कृष्ण लाल निवासी ढोक खालसा के रूप में हुई है। हादसा शनिवार देर शाम को हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक सोहल की तरफ से आ रहा था। गांव ढोक खालसा के पास सड़क को क्रास कर रही महिला के साथ टकरा गया। महिला सड़क क्रास कर घर जा रही थी। मोटरसाइकिल इतनी जोर से टकराया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रविवार सुबह अखनूर उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। ज्यौड़ियां पुलिस ने 304 का मामला दर्ज कर मोटरसाइकिल कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें